E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

कमाल की सड़क लागत 95लाख रुपये,बनी 2.55किलोमीटर लम्बी चली(उखड़ी) 12

अजमेरी -नीमकाथाना सड़क मार्ग से सैदाला -भगवानपुरा सड़क का मामला

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सकराय के गांव सैदाला -भगवानपुरा में सम्पर्क सड़क निर्माण के महज 12घंटे में ही उखड़ गई। अजमेरी -नीमकाथाना मार्ग से 2.55किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 95लाख रुपये स्वीकृत हुए थे तथा 9सितम्बर को विधिवत शिलान्यास करके कार्य 9दिसम्बर को किया गया। सड़क निर्माण के हालत यह बने कि रोड़ महज 12घंटे में ही उखड़ गई। सैदाला-भगवानपुरा के लोगों ने गांव की सम्पर्क सड़क के निर्माण के लिए विगत दिनों से काफी प्रयास और जनप्रतिनिधियों से मांग की थी।जिसके बाद हाल ही क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजमेरी-नीमकाथाना सड़क मार्ग से सैदाला -भगवानपुरा गांव के लिए 2.55किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 9 सितम्बर को शिलान्यास किया किया था। ग्रामीणों के अनुसार सम्बन्धित संवेदक ने नियमों को ताक पर रखकर 9दिसम्बर की रात को सड़क निर्माण किया।जिसके महज 12घंटे पश्चात ही सड़क बिखर गई। लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के मुताबिक जब किसी भी सड़क का नव निर्माण किया जाता है,तब पीडब्ल्यूडी तकनीकी कनिष्ठ अभियंता या सहायक अभियंता को मौके पर रहकर नई सड़क का निर्माण किया जाना होता है,लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस सड़क का निर्माण तो रात में ही बिना किसी अधिकारी की मौजूदगी में निर्माण कर दिया गया। लोगों ने बताया कि 9दिसम्बर को रातों-रात सड़क निर्माण कर दिया गया,जब सुबह सड़क पर कुत्तों ने अपने पंजों से कुरेदना और खरोंचना शुरु किया तो सड़क ही उखड़ गई। ग्रामीणों ने इस घटिया निर्माण से अधिकारियों को भी अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!