दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी
(अलवर):- अलवर- अलवर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनर्स के लिए वर्ष 2026 हेतु वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है अतः पेंशनर्स 31 दिसम्बर तक अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करावे।
उन्होंने बताया कि पेंशन अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर अपनी अंगुली की छाप के माध्यम से सत्यापन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशन विभाग द्वारा जारी मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल पर फेस कैप्चर करने निःशुल्क सत्यापन करा सकते हैं, अपने क्षेत्र के पेंशन स्वीकृकर्ता अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर पेंशन पीपीओ में जुडे मोबाइल नंबर पर ओटी प्राप्त करके, ई-मित्रा प्लस मशीनों के माध्यम से भी निःशुल्क सत्यापन करा सकते हैं। इनमें से किसी भी माध्यम से सत्यापन नहीं हो पाता है तो संबंधित पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी/विकास अधिकारी) के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल ०2 लाख 47 हजार 214 पेंशनर्स पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं जिसमें से 92 हजार 798 पेंशनर्स का सत्यापन बकाया है। भौतिक सत्यापन के अभाव में दिसम्बर 2025 के बाद पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जावेगा।
*अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में ऑनलाइन आवेदन 31 दिसम्बर तक*
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थी 31 दिसम्बर तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में योजना का लाभ प्राप्त कर चुके विद्यार्थी जो वर्ष 2025-26 में भी योजना में लाभ लेने के पात्र हैं पुनः आवेदन कर सकते हैं।




