
दैनिक राजस्थान समाचार तरनदीप सिंह मसूदा
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा रामगढ़ मंडल के ग्राम देवास में प्रगति रथ का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं आयोजन भाजपा रामगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्री कानावत ने राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में जनकल्याण, विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी आमजन को दी। उन्होंने कहा कि प्रगति रथ सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम में मसूदा विकास अधिकारी श्री संदीप पाराशर, मसूदा विधानसभा संयोजक श्री गणपत जी मुनीम, खरवा मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह जी रावत, मंडल संयोजक ओमप्रकाश पांडिया, सह संयोजक मिश्रीलाल जी मरमट, पोलूराम जाट, लालाराम वैष्णव, हरकरण जी, खेल महोत्सव मंडल सह संयोजक टीकमचंद मेघवंशी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और सरकार की योजनाओं के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई।



