E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

2 साल नव उत्थान, नया राजस्थान अग्रणी मसूदा – आपणा कानावत जी

खीमपुरा में विकास रथ यात्रा का भव्य आयोजन, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत रहे मुख्य अतिथि

दैनिक राजस्थान समाचार मसूदा। तरनदीप सिंह
राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मसूदा विधानसभा क्षेत्र के खरवा मंडल अंतर्गत ग्राम खीमपुरा में विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विकास रथ यात्रा का उद्देश्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम का आयोजन मसूदा विधानसभा संयोजक श्री गणपत मुनीम एवं खरवा मंडल अध्यक्ष श्री भगवान सिंह रावत के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर मसूदा विकास अधिकारी श्री संदीप पाराशर, मसूदा मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री हरिसिंह राठौड़, वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह रावत, लादू जी फौजी, ग्राम पंचायत खीमपुरा के प्रशासक श्री लालसिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास को गति देने के संकल्प को दोहराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!