E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अराई एसडीएम नीतू मीणा ने सरकारी कार्यालयो का औचक निरीक्षण किया

अन्नपूर्णा रसोई, ग्राम पंचायत अराई और पीएचईडी कार्यालय का किया निरीक्षण

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अराई उपखंड अधिकारी नीतू मीणा ने बुधवार को अराई उपखंड क्षेत्र के अनेक विभागो का निरीक्षण किया अराई में संचालित अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान खाने की गुणवत्ता की जांच की गई एवं साफ सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया इसके पश्चात अराई ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया इस दौरान प्रशासक रामस्वरूप नायक ग्रामविकास अधिकारी मौके पर उपस्थित थे इस दौरान उपखंड अधिकारी नीतू मीणा ने ग्राम विकास अधिकारी को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सभी ग्रामीण तक प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में उपखंड अधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जहां कार्मिक अवकाश पर होने पर आकस्मिक अवकाश का इंद्राज किया गया था इस मौके पर सहायक अभियंता को अराई उपखंड क्षेत्र में नियमित तौर पर पानी की सप्लाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा विभाग में प्राप्त होने वाली शिकायतो का त्वरित निस्तारण कर समय-समय पर मौके पर जाकर निरीक्षण किए जाने हेतु आदेशित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!