E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

3दिसम्बर खेल दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ पीजी कॉलेज एवं बाबा श्याम टी टी कॉलेज अजीतगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार 22दिसम्बर को 3दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता का पीजी कॉलेज निदेशक विजय यादव ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल,कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें खेल प्रभारी अनुज यादव व कोच मोहनलाल ने बताया कि 200मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में टीना सैनी प्रथम ,पलक शर्मा द्वितीय स्थान व छात्र वर्ग में राहुल सैनी प्रथम एवं अंकित सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।लम्बी कूद में छात्रा राधा मीणा प्रथम एवं वर्षिता जांगिड़ द्वितीय स्थान व छात्र वर्ग में देवेन्द्र बाकोलिया प्रथम व जतिन कुलदीप द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता छात्र वर्ग में बीएड प्रथम वर्ष विजेता रही । महिला वर्ग में बीए ,बीएड द्वितीय वर्ष विजेता रही। कबड्डी छात्रा वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष व छात्र वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष विजेता रही।सभी विजेता खिलाड़ियों एवं टीम को पीजी कॉलेज निदेशक विजय यादव , प्राचार्य डॉ श्रवण नोगिया,श्री श्याम टी टी कॉलेज प्राचार्य डॉ राकेश यादव ,पीजी कॉलेज उपप्राचार्य मुकेश महरिया ने बधाई दी।खेल प्रतियोगिता में छाजूराम, नेमीचंद, राजेन्द्र,बलदेव सैनी , राजेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश यादव, चिरंजीलाल, शंकरलाल,राजकुमारी,सुमन यादव, दीपिका भारद्वाज, प्रियंका,चंदा सैनी ने अपनी टीमों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।मंच संचालन शम्भुदयाल भारद्वाज ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!