
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर श्री अहिंसा एकता ग्रुप समिति द्वारा आयोजित ०9वां रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी पैथ लैब काला कुआ मे आयोजित किया गया। शिविर मे रक्तवीर संगीता गौड़ जिन्होंने अब तक स्वयं 56 बार ब्लड डोनेट किया और लगभग 16443 लोगों को ब्लड उपलब्ध करवा चुकी हैँ और लगभग 17000 लोगों को मोटीवेट कर ब्लड डोनेट करवाया ने कार्यक्रम मे पहुंच कर रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया एवं लोगों से अधिक से अधिक संख्या मे रक्तदान करने का निवेदन किया। रक्तवीर संगीता गौड़ ने बताया की हमारे द्वारा दिए गये रक्तदान से हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते है। रक्तदान करना बहुत पुण्य का काम है। इस अवसर पर श्री अहिंसा एकता समिति की अध्यक्ष वंदना जैन एवं समस्त कार्यकारिणी ने रक्तवीर संगीता गौड़ को माला एवं दुप्पटा पहना कर स्वागत सम्मान किया।



