E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

25 दिसंबर 2025 को चारों साहिबजादों एवं माता गुजरी कौर जी का शहीदी दिवस

विशेष कीर्तन समागम का आयोजन

बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
चारों साहिबजादे एवं माता गुजरी कौर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में विशेष कीर्तन समागम का आयोजन बड़ी श्रद्धा और भावनात्मक वातावरण में किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर सायंकालीन दीवान में संगत द्वारा शाम 5:15 बजे से 6:30 बजे तक चौपाई साहिब जी का पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात भाई साहब भाई जोगिंदर सिंह जी (अजमेर वाले) द्वारा कथा एवं कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास से जोड़ते हुए निहाल किया जाएगा।
कार्यक्रम की संपूर्ण समाप्ति उपरांत गुरु महाराज का अटूट लंगर श्रद्धालु संगत में वितरित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा के सचिव दिलप्रीत सिंह टुटेजा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!