E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजकीय कन्या महाविद्यालय अजीतगढ़ में वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर ठगी जागरुकता कार्यशाला आयोजित

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। मंगलवार को अजीतगढ़ कस्बे के राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ सीताराम मीना की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ( सेबी) के प्रतिनिधि सतीश यादव के द्वारा वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर ठगी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‌‌ कॉलेज प्राचार्य डॉ मीना ने बताया कि इस दौरान वित्तीय प्रबंधन के लिए म्यूचुअल फंड, एसआईपी एवं चिटफंड कम्पनियों में सोच समझकर, सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर एवं वित्तीय आवश्यकता अनुसार ही निवेश करना चाहिए।साइबर ठगी के तरीके जैसे डिजीटल अरेस्ट,हनी ट्रेप,ओटीपी स्कैम,एटीएम फ्रॉड एवं झूठे बैंकिंग कॉल इत्यादि के बारे में छात्राओं को अवगत करवाकर जागरुक रहने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय का समूचा शैक्षणिक एवं सह शैक्षिक स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!