E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता, गढ़टकनेत का दूसरे दिन का हाल

खेले गए चारों मैचों में दर्शकों ने रौमांचक खेल का लुत्फ उठाया

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। दिनांक 22दिसम्बर सोमवार से शुरू हुई श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को चार मैच खेले गए जिनमें दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिला।श्री भौमिया जी खेल समिति के संरक्षक एवं अध्यक्ष मुरारीलाल मीणा एवं सत्यप्रकाश जांगिड़ ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन का ब्यौरा देते हुए बताया कि मंगलवार को कुल चार मैच खेले गए ।पहला मैच सुबह हथौरा वर्सेज आर आर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें आर आर क्रिकेट क्लब टीम विजयी रही।दूसरा मैच ढ़ाणी हनुमानसागर वर्सेज थोई के बीच हुआ जिसमें थोई विजेता रही। तीसरा मैच कल्याणपुरा वर्सेज मूण्डरु के बीच खेला गया जिसमें कल्याणपुरा की टीम ने मूण्डरु की टीम को पटकनी दी। चौथा मैच कल्याणपुरा वर्सेज थोई के बीच हुआ जिसमें कल्याणपुरा की टीम ने थोई टीम को शिकस्त दी। दिन भर खेल मैदान पर चहल-पहल का वातावरण रहा।खेल समिति एवं आयोजन समिति के सक्रिय कार्यकर्ता पूरे समय खेल मैदान पर मुस्तैद खड़े रहे जिससे कोई अव्यवस्था का माहौल पैदा ना हो। विक्रम मीणा, बिरदीचंद मीणा, रामचंद्र जांगिड़, धर्मवीर मीणा, मनीष मीणा,गोलू हरिजन,नरेश यादव,कब्बू नायक,पिंटू वर्मा, मुकेश योगी,प्रकाश योगी,हनीफ मौहम्मद,मुरारी मीणा, रामावतार नायक, सत्यप्रकाश जांगिड़,मनीष कुमावत,बंटी मीणा,बुल्ली मीणा सहित अनेक युवा साथियों ने खेल मैदान की मर्यादा और प्रतिष्ठा बनाए रखने की बागडोर सम्भाले रखी।आए हुए बाहर के टीम खिलाड़ियों की जरुरत की हरेक चीज मैदान पर उपलब्ध करवाई गई जिससे उन्हें अनावश्यक असुविधा ना हो। खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए पानी का टैंकर खेल मैदान के बाहर खड़ा रखा गया ताकि पेयजल आपूर्ति हो सके।छाया की एवं बैठने खातिर कुर्सियों की व्यवस्था भी काबिले-तारीफ रही। आंखों देखा हाल सुनाकर मैच के रौमांच को बरकरार रखने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!