E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में व्यावसायिक शिक्षान्तर्गत संचालित कक्षा 11-12के विद्यार्थियों की10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का सफल समापन

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में व्यावसायिक शिक्षान्तर्गत संचालित रिटेल एवं आईटी-आईटीईएस ट्रेड के कक्षा 11-12के छात्र-छात्राओं के लिए 10दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का सफल समापन हुआ।यह ट्रेनिंग 26दिसम्बर,2026से शुरू हुई थी जो रविवार 4जनवरी,2026तक चली।रिटेल ट्रेड में नारायण उद्योग सेंटर पर ऑन जॉब प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,जिसका संचालन विद्यालय की अनिला पारीक द्वारा किया गया। इसमें विद्यार्थियों को रिटेल क्षेत्र में ग्राहक से व्यवहार एवं मार्केट से सम्बन्धित कार्यों की जानकारी दी गई। वहीं आईटी-आईटीईएस ट्रेड में गणेश कम्प्यूटर सेंटर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें बाबूलाल ने विद्यार्थियों को कम्प्यूटर की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली के बारे में समझाया। इस10दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग में 30दिसम्बर,2025को रिटेल ट्रेड में नारायण उद्योग केन्द्र अजीतगढ़ एवं आईटी-आईटीईएस ट्रेड में गणेश कम्प्यूटर सेंटर अजीतगढ़ में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।2जनवरी,2026को OJTभ्रमण के दौरान विज्ञान भवन ,शास्त्री नगर एवं रिलायंस मार्ट VKIरोड़ जयपुर में विद्यार्थियों को आईटी एवं रिटेल से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया।शेष दिवसों में प्रशिक्षण विद्यालय में ही दिया गया जहां पर विद्यार्थियों को अल्पाहार भी कराया गया।प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय प्राचार्य जगदीश प्रसाद सैनी , उपप्राचार्य बनवारीलाल कुलदीप,योगेश कुमार कीर्तनिया,सहायक अध्यापिका कविता शर्मा एवं अन्य स्टाफ के भगवान सहाय शर्मा (विषय विशेषज्ञ) ,महेश भावल का कुशल निर्देशन रहा।अंत में 4जनवरी,2026रविवार के दिन विद्यालय प्रबंधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र संचालकों का आभार व्यक्त करते हुए 10दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का सफल समापन किया गया ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सैनी, उपप्राचार्य बनवारीलाल कुलदीप, उपप्राचार्य योगेश कुमार कीर्तनिया, अध्यापिका कविता शर्मा, भगवान सहाय सैन, दुष्यंत कनवा, व्यावसायिक शिक्षा प्रशिक्षक महेश यादव, विक्रम सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!