दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा(अलवर):-जयपुर- जल जीवन मिशन के टेंडर में हुए करीब 900 करोड़ के घोटाले पर सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए जलदाय विभाग के तत्कालीन एसीएस सुबोध अग्रवाल, भाजपा विधायक देवी सिंह शेखावत के भाई गोपाल सिंह सहित ०6 अफसरों के खिलाफ ACB जांच की मंजूरी दे दी है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 17-A के तहत मिली इस स्वीकृति के बाद अब कुल 18 अफसर जांच के दायरे में आ चुके हैं। इससे पहले ACB ने ०8 नाम भेजे थे, जिनमें से ०6 को मंजूरी मिली है – सुबोध अग्रवाल, गोपाल सिंह शेखावत, दलीप गौड़ (रिटायर्ड), केसी कुमावत, मुकेश गोयल और केडी गुप्ता। ACB और ED पहले से ही इस घोटाले की जांच कर रहे हैं जबकि मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। सुबोध अग्रवाल इसी महीने रिटायर होंगे. वहीं गोपाल सिंह अभी हाउसिंग बोर्ड के सचिव हैं।
Related Articles
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और 16 दिसंबर – प्रहार दिवस
December 15, 2025
Check Also
Close
-
“जनता के तहसीलदार” बैरवा का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में प्रमोशनNovember 8, 2025



