E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ के “नारायणदास यूथ मंडल” एवं “एक दिन गांव के लिए” संगठनों की अनुकरणीय संयुक्त सेवा वस्त्रालय मुहिम

कोई जरुरतमंद ठिठुरने को मजबूर ना हो

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ कस्बे के राज्य स्तरीय अवार्डी “नारायणदास यूथ मंडल “एवं “एक दिन गांव के लिए ” संगठनों ने अभियान के रुप में इस भीषण ठंड में एक संयुक्त सेवा मुहिम चला रखी है जिससे कोई भी जरुरतमंद खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर ना हो। दोनों ने संयुक्त रूप से मानवता की पुकार के तहत लोगों से अपील की है कि आपका एक कदम ,किसी की जिंदगी बचा सकता है इसलिए आपके घर में रखे पुराने, इस्तेमाल न किए जाने वाले गर्म कपड़े,कम्बल और शॉल वस्त्रालय में जमा कराएं जिससे किसी जरुरतमंद की जान बचाई जा सके। इस अनुकरणीय मुहिम का उद्देश्य इस भीषण सर्दी में जरुरतमंद लोगों तक दान की गई हर वस्तु सीधे ही पहुंचाया जाना है जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। दोनों संगठनों ने लोगों से अपील की है कि दान किए गए कपड़े साफ और अच्छी पहनने योग्य स्थिति में होने चाहिए।दान सामग्री में गर्म कपड़े,स्वेटर,जैकेट,कोट,गर्म इनर,शॉल,कम्बल,रजाई,गद्दे,चादर, बेडशीट,मोजे,टोपा, दस्ताने इत्यादि हो सकते हैं। इच्छुक दानदाता दान देने के लिए या अन्य जरूरी जानकारी हासिल करने के लिए अजीतगढ़ कस्बे में निर्दिष्ट केन्द्र भारत गैस एजेंसी के पास “अपना जनरल स्टोर”पर पूरण प्रजापत एवं अजीतगढ़ बस स्टैंड के सामने अक्षय कुमावत के मोबाइल नम्बरों 7688887422व8302664044पर सम्पर्क कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!