
निजी होटल हर्ष पैलेस में आयोजित फैशन शो में किरात सिंह टुटेजा ने सेकंड प्राइज जीतकर रचा गौरवपूर्ण इतिहास
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
बिजयनगर के प्रतिष्ठित निजी होटल हर्ष पैलेस में बॉलीवुड ग्लैमर से सजा भव्य फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें फैशन, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस रंगारंग आयोजन में विभिन्न समाजों की प्रतिभाओं ने भाग लिया, वहीं सिख समाज की प्रतिभाओं ने अपनी विशेष छाप छोड़ते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया।
फैशन शो के पुरुष वर्ग में सिख समाज के होनहार प्रतिभागी किरात सिंह टुटेजा ने अपने शानदार व्यक्तित्व, सशक्त वॉक और स्टाइलिश प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए सेकंड प्राइज अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि समूचे सिख समाज में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में सिख समाज की गरिमा, अनुशासन और आत्मविश्वास का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। विजयनगर की सिख प्रतिभाओं ने यह सिद्ध कर दिया कि वे केवल सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि फैशन, कला और मंचीय प्रस्तुतियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और दर्शकों ने किरात सिंह टुटेजा की सफलता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन विजयनगर की उभरती प्रतिभाओं और सिख समाज की सशक्त पहचान को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ।




