
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):-अलवर- विकलांगजन के लिए अपना घर आश्रम के संरक्षक ई. अशोक मेठी की प्रेरणा से समाज सेवी चिराग गोयल परिवार एवं अन्य जनों के सहयोग से विकलांगजन के लिए रजनी जैन द्वारा संचालित महावीर विशेष विद्यालय मे अध्यनरत 30 बच्चों के लिए उनकी आवश्यकताओ को ध्यान मे रखते हुए एक फर्श, 30 गर्म पाजामे चिराग गोयल परिवार,निर्भय शर्मा एवं आम जन के सहयोग से, ०2 कम सुनने वाले बच्चों को अपना घर आश्रम की ओर से ०2 कान की मशीन,एक बोर्ड डॉ अशोक गुप्ता की ओर से उपलब्ध करवाए गए। इस मौके पर रक्तवीर संगीता गौड, अधिवक्ता निधि शर्मा, चिराग गोयल, श्रीमती अंजना गोयल एवं ई अशोक मेठी उपस्थित रहे। संस्था की संचालिका रजनी जैन ने इस नेक कार्य के लिए पधारे हुए सभी महानुभावो का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।



