
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी। माचाड़ी कस्बे के निकट स्थित बबेली गांव में बीते 13 वर्षों से भामाशाह मांगीलाल विजय एवं उनके पुत्र हेमन्त दीवान बबेली द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए सरकारी विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष सर्दी के मौसम में जर्सी वितरित की जा रही है।
इसी क्रम में गुरुवार को भी विद्यालय परिसर में जर्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुवालाल ने की। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच गब्बर सिंह मीणा, उदय सिंह, बाबूलाल, श्रवण लाल, कैलाशचंद, शिवराम, सोनू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
भामाशाह परिवार की इस निरंतर सेवा भावना की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई।




