E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर द्वारा गायों के चारे के लिए नांद( खेली) का निर्माण

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर के तत्वाधान में अजीतगढ़ के पास स्थित धारा जी में जीव सेवा समिति द्वारा संचालित श्याम वाटिका में गायों के चारे के लिए 125फीट लम्बी गोलाकार नांद( खेली) का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जो शीघ्र ही बनकर तैयार हो जाएगी, जिससे दानदाताओं द्वारा जो चौकर,पशु आहार एवं जो चारा दिया जाता है वह जमीन पर बेकार नहीं होगा बल्कि उसका सम्पूर्ण उपयोग होगा। ‌‌ अजीतगढ़ नागरिक परिषद जयपुर के सचिव कैलाश चंद्र सिपुरिया ने बताया कि अजीतगढ़ स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल को भी परिषद द्वारा गोद लिया जाएगा, जिससे वहां पढ़ रही बच्चियों को बैठने के लिए टेबल-कुर्सियों की शीघ्र ही व्यवस्था करवाई जाएगी। पिछले दिनों ही परिषद के तत्वाधान में श्री दुर्गा सहाय चेरिटेबल ट्रस्ट जयपुर द्वारा एक वॉटर कूलर में फिल्टर्स एवं 6पंखे स्कूल को दिए गए थे। सिपुरिया के अनुसार परिषद अजीतगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के लिए कटिबद्ध है जो परिषद के सदस्यों एवं भामाशाहों के सहयोग से समय-समय पर करवाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!