
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर – 2025 के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय, भोगादीत में शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में आमजन को मौके पर ही राहत उपलब्ध करवाई जा रही है तथा उनके कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए शिविर के दौरान अंराई उपखण्ड अधिकारी नीतू मीणा ने कहा कि आयोजित शिविर में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ से गांव-गांव में राहत पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। शिविर में स्वामित्व कार्ड / पट्टे संबंधी कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ यूआईडी कार्ड वितरण, पशु स्वास्थ्य जांच, भूमि संबंधी मामले जैसे रास्ते खोलना, आपसी सहमति विभाजन, नाम शुद्विकरण, सीमाज्ञान, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, नामान्तरण इत्यादी का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। एलईडी मोबाईल वैन का भी शिविर में प्रदर्शन कर आमजन को विभिन्न राजकीय योजनओं की जानकारी दी गई एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा प्राप्त करने की अपील की गई । ग्रामीण समस्या समाधार शिविर में उपखण्ड अधिकारी नीतू मीणा, अति. मुख्यकार्यकारी अधिकारी शिवदान सिंह, तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी दौलतसिंह राठौड ग्राम पंचायत भोगादीत की प्रशासक श्रीमती उषाकंवर और अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृषि विभाग
प्रार्थी ओमप्रकाश पुत्र नारायण एवं कलावती पत्नी ओमप्रकाश द्वारा तारबंदी हेतु आवेदन किया गया ततपश्चात कृषि विभाग से दस्तावेज सत्यापन उपरान्त भौतिक सत्यापन कर प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। प्राथीर्यों को 400-400 मीटर तारबन्दी बिल कृषि पर्यवेक्षक वेदनाथ चौधरी को प्रस्तुत किया जिसके पश्चात तारबन्दी की भुगतान राशि 40000-40000 रू. जारी की गई। मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना अन्तर्गत राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग के सहयोग से तारबन्दी द्वारा प्राथीर्यों को आवारा पशु एवं नीलगायों से निजात मिली जिससे प्रार्थी को फसल पैदावार में सहायता मिली। जिसके लिए प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसान हितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया ।
राजस्व विभाग
प्रार्थी श्योजी पुत्र कल्याण जाट की ग्राम गागुन्दा की खातेदारी भूमि में नाम श्योजी पुत्र कल्ला जाति जाट गलत दर्ज था जिससे प्रार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहा था तथा कोर्ट कचहरी के बारे में अनभिज्ञ था समस्या समाधान शिविर में प्रार्थी की खातेदारी भूमि में नाम मौके पर ही सही हो जाने से प्रार्थी की समस्या का समाधान हुआ जिससे प्रार्थी बहुत प्रसन्न है जिसके लिए प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं राजस्व विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया ।
राजस्व विभाग
प्रार्थी रामसुख पुत्र तेजू जाट की ग्राम धोलपुरिया की खातेदारी भूमि में नाम नन्दा उर्फ रामसुख पुत्र तेजू जाति जाट गलत दर्ज था जिससे प्रार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहा था तथा कोर्ट कचहरी के बारे में अनभिज्ञ था समस्या समाधान शिविर में प्रार्थी की खातेदारी भूमि में नाम मौके पर ही सही हो जाने से प्रार्थी की समस्या का समाधान हुआ जिससे प्रार्थी बहुत प्रसन्न है जिसके लिए प्रार्थी द्वारा राजस्थान सरकार एवं राजस्व विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया। प्रार्थी महबुब पुत्र काना द्वारा ग्राम पंचायत भोगादीत में अपने भू–खण्ड का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया गया था। पंचायतीराज के द्वारा प्रार्थी को भू-खण्ड का पट्टा जारी किया गया
प्रार्थी मंगलचंद पुत्र रतनलाल द्वारा ग्राम पंचायत भोगादीत में अपने भू–खण्ड का पट्टा बनवाने हेतु आवेदन किया गया था। शिविर में प्रार्थी को भू-खण्ड का पट्टा जारी किया गया जिससे प्रार्थी के परिवार को उनके आवास का स्वामित्व मिला है जिससे प्रार्थी एवं उसके परिवार को आर्थिक सम्बलता प्राप्त होगी।



