E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक टकराईं बस और कारें,13 लोगों की मौत

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा
(माचाड़ीअलवर):- उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के चलते यहां ०8 बसें और तीन कारें टकरा गईं। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। टक्कर के बाद सभी वाहनों में आग लग गई थी, जिसके चलते कई लोग फंस गए थे। वहीं, कई लोग कूदकर जान बचाने में सफल रहे। इस हादसे में 70 के करीब लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ।
इस भीषण हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हदासे में जान गंवाना बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना है। मेरी गहरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। मैंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से घायलों का सही इलाज पक्का करने का निर्देश दिया है। मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायल जल्दी ठीक हों। हादसे में मरने वालों के परिजनों को ०2-०2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!