
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा (माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होेने पर सोमवार को जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विभागों की स्टॉल्स पर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की विकास परियोजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं मंत्रीगण सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आमजन मौजूद रहे।




