E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

एलआईसी बिजयनगर के सुपर स्टार अभिकर्ता प्रदीप सिंह भदौरिया को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान, एक वर्ष में रचे कई ऐतिहासिक कीर्तिमान

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप
सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा विजयनगर के ऊर्जावान एवं सुपर स्टार अभिकर्ता श्री प्रदीप सिह भदौरिया को उनके उत्कृष्ट और ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष श्री भदौरिया ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर न केवल शाखा का नाम रोशन किया, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छुआ है।

श्री भदौरिया की प्रमुख उपलब्धियाँ:

1. 1 करोड़ रुपये प्रीमियम की ऐतिहासिक पॉलिसी
1992 में स्थापित शाखा विजयनगर के इतिहास में पहली बार किसी अभिकर्ता ने एक ही पॉलिसी में 1 करोड़ रुपये का प्रीमियम अर्जित कर नया रिकॉर्ड कायम किया।

2. चलो अयोध्या प्रतियोगिता – जुलाई
अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर सपत्नीक अयोध्या यात्रा के लिए क्वालीफाई कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की।

3. गोवा चलो प्रतियोगिता – नवंबर
अपने निरंतर शानदार कार्य के चलते गोवा यात्रा के लिए पात्रता हासिल की।

4. चलो मनाली प्रतियोगिता – दिसंबर
मनाली यात्रा के लिए क्वालीफाई करते हुए शाखा में प्रथम और अजमेर मंडल में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

समूचे शाखा परिवार की ओर से श्री प्रदीप सिंह भदौरिया को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण समस्त अभिकर्ताओं एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मनोज कुमार
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक
भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा बिजयनगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!