E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गांव-ढाणी में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का माध्यम है सांसद खेल महोत्सव : सुभाष चौधरी

सांसद खेल महोत्सव 2025: सरवाड़ में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन, भाजपा नेता सुभाष चौधरी बोले— खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की नींव हैं

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
किशनगढ़, केकड़ी (अजमेर), 19 दिसंबर 2025*
अजमेर संसदीय क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरवाड़ में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के पुत्र एवं भाजपा नेता सुभाष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सुभाष चौधरी ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद खेल महोत्सव की भावना और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का सशक्त माध्यम हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन गांव-ढाणी से छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का मजबूत मंच हैं।

सुभाष चौधरी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव भारत सरकार की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की सोच को आगे बढ़ाने की एक सार्थक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर खेलों से जोड़ना तथा स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखना है।

स्थानीय भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि इस महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और आने वाले समय में यही खिलाड़ी जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। ब्लॉक स्तरीय समापन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!