E-Paperखेलटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गढ़टकनेत के श्री भौमिया जी महाराज स्टेडियम में प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्री भौमिया जी महाराज खेल समिति एवं समस्त ग्राम जनता गढ़टकनेत के सदप्रयासों से 22दिसम्बर से 27दिसम्बर तक चलने वाली ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।खेल समिति के कार्यकर्ता ग्राउंड की साफ-सफाई एवं पिच तैयार करने में लगे हुए हैं।खेल समिति के संरक्षक मुरारी मीणा के अनुसार प्रतियोगिता के लिए ग्राउंड तैयार करवाया जा चुका है। दर्शकों की बैठक व्यवस्था, पेवेलियन,पिच ,रन अप, बाउंड्री,मंच,छाया,पेयजल, खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं उनके आवास-खानपान -रहन-सहन-चिकित्सा की माकूल व्यवस्था कर दी गई है। आंखों देखा हाल एवं लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी प्रमुख रुप से की गई है। चौके-छक्कों एवं विकेट पतन पर ढोल-ताशे की धमचिक का भी प्रबंध किया गया है जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता रहे।व्यक्तिगत पुरस्कारों की घोषणा भी खेल के दौरान होने वाली हैं ।इस प्रथम ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता को यादगार बनाने के हरसंभव प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!