
दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)सरवाड़ उपखण्ड क्षेत्र जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की अनदेखी और उदासीनता से गांवों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई ग्राम गोयला के वाशिंदों का कहना है कि पहले पेयजलापूर्ति 24घंटे में होती थी फिर 48 घंटे में होने लगी उसके बाद 72 घंटे में फिर 96 घंटे में और अब 120 घंटे में भी नहीं हो रही है और यदि हो जाती है तो ग्रामीणों का शोभाग्य है वहीं दूसरी और सड़क के पास न्यू बस्ती बस स्टैंड रेबारी ढाणी में तो नौ दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है ग्रामीणों रामपाल रेगर मनीष शर्मा रामस्वरूप रेगर विष्णु रेगर सत्यनारायण रेगर महावीर बैरवा श्रवण गुर्जर पुखराज जैन चंद्र प्रकाश जैन औम प्रकाश रेगर दिल खुश प्रजापति पप्पू प्रजापत अमन प्रजापति केशव सिंह राठौड़ सहित का कहना है कि पहले तो यही सोचते थे कि बिसलपुर बांध में पानी कम था लेकिन इस बार तो यह समस्या भी नहीं है और सोचते थे कि इस बार जलापूर्ति की कमी नहीं होगी लेकिन हुआ उल्टा जहां राहत की उम्मीद थी वहां भंयकर समस्या हो गई ग्रामीणों ने रोषपूर्वक बताया कि इस गंभीर पेयजल समस्या के कारण दूर-दूर हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि सहायक अभियंता सरवाड़ से सम्पर्क करने की कोशिश करते तो जवाब नहीं देते हैं जिसकी 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई ” वहीं दूसरी समस्या यह है कि पेयजल सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है ” कर्मचारी द्वारा कभी तीन चार बजे कभी नौ बजे कभी ग्यारह बारह बजे कोई निश्चित समय और न कभी निश्चित मौहल्ले का समय निर्धारित है ग्रामीणों को पता ही नहीं चलता है कि पेयजलापूर्ति आज होगी या नहीं नल कब आएगा कोई पता नहीं चल पाता है ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति व्यवस्था को शीघ्र सुधार कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जावे और कर्मचारी को पाबंद करवाया जावे कि समय अंतराल हर मौहल्ले का सुनिश्चित करें सहायक अभियंता सरवाड़ से सम्पर्क करना चाहा लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।



