E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

हरिकिशन यादव बने लगातार पांचवीं बार शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश मुख्य महामंत्री

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी अलवर- राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का पल्लीवाल जैन महासभा भवन हसन खां मेवाती नगर में हुआ समापन।
राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के प्रथम दिन का उद्घाटन सत्र मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान महेश कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी महेश मेहता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य प्रोफेसर सुरेंद्र यादव ,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष केसाराम मेहरा, गिरीश कुमार शर्मा, जगदीश ढाका, बेगराज खोथ और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भैराराम विश्नोई की मौजूदगी में प्रारंभ हुआ।
जिलाध्यक्ष अजय विजय ने बताया की उद्घाटन सत्र की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन माला,साफा, दुपट्टा और मोमेंटो से किया गया इसके पश्चात मुख्य महामंत्री हरिकिशन यादव द्वारा स्वागत भाषण और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को एकजुट होकर अपनी मांगों के लिए संघर्षरत रहने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन सत्र का मन संचालन रामचरण राग द्वारा किया गया।
सम्मेलन के प्रथम दिन के दूसरे सत्र में खुले सत्र के साथ महासमिति का अधिवेशन जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक गिरीश कुमार शर्मा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से वर्तमान कार्यकारिणी को पुनः ०1 वर्ष के लिए चुन लिया गया और अलवर के हरिकिशन यादव लगातार पांचवीं बार मुख्य महामंत्री के रूप में चुने गए।
सम्मेलन के प्रथम दिन राजस्थान के 25 जिलों के हजारों शिक्षकों ने भाग लिया। अलवर जिला कार्यकारिणी द्वारा बाहर से आए सभी शिक्षकों के लिए रहने खाने की पूर्ण व्यवस्था की गई।
सम्मेलन के दूसरे दिन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण और समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक आरएस यादव द्वारा की गई। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार शर्मा सभी पदाधिकारी को शपथदिलाई गई। सम्मेलन संयोजक रघुनंदन शर्मा द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!