
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज़ संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। श्रीमाधोपुर तहसील की ग्राम पंचायत नाथूसर में शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को नंदी की भव्य शव यात्रा गाजे-बाजे एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ निकाली गई। इस दौरान गांव में श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली।
रामसिंह फौजी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नंदी की मृत्यु हो गई थी। इसके पश्चात ग्रामीणों ने बैंड-बाजे के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए नंदी की बैकुंठी शव यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों, गौभक्तों एवं गौसेवकों ने भाग लिया।
शव यात्रा के उपरांत विधि-विधान के साथ गहरा गड्ढा खोदकर नंदी को दफ़नाया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन एवं धार्मिक आस्था का वातावरण बना रहा।



