E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

हरिपुरा में पंचायत मुख्यालय की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन एवं अनशन पर तीसरे दिन तहसीलदार की समझाइश से लगा विराम

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़।पंचायत मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर हरिपुरा गांव में मंगलवार से चल रहा धरना -प्रदर्शन एवं अनशन तीसरे दिन श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा की समझाइश व आपसी सहमति के बाद समाप्त हुआ । तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा ने अनशनकारियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता की। हरिपुरा और सुरानी के नाम से पंचायत मुख्यालय बनाने की बात सामने आई और जानकारी मिली कि पंचायत मुख्यालय हरिपुरा के नजदीक ही बनेगा। समझाइश के बाद हुई सहमति के उपरांत अनशनकारी मूलचंद जांगिड़, राकेश शर्मा, दीपेन्द्र सिंह, शक्तिसिंह और महिपाल सिंह का ज्यूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया। सबने राहत की सांस ली और तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा का धन्यवाद किया जो उन्होंने इस गम्भीर मुद्दे को सुलझाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!