E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से DMFT मद से अजमेर संसदीय क्षेत्र में प्रस्तावित 26.5 करोड के विभिन्न कार्य स्वीकृत

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
किशनगढ़, (“अजमेर) गत 15 अक्टूबर को आयोजित बैठक में उक्त कार्यो को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की थी बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने उक्त कार्यो को लेकर जल्द स्वीकृति हेतु सहमति व्यक्त की थी, जिसपर सोमवार को सभी कार्य DMFT मद से स्वीकृत हो गए है।
अजमेर लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में डी.एम.एफ.टी मद से ₹ 2605 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत जिसमे:-
मेगा हाईवे से टोंकड़ा 3 किमी सीसी रोड 7 मीटर चौड़ाई जिसकी लागत राशि ₹ 325 लाख, श्रीराम कांटा से जाटो की ढाणी तक 2.00 किमी सीसी रोड 7 मीटर चौड़ाई जिसकी लागत राशि ₹ 250 लाख, बन्थली से जिला सीमा टोंक तक बी.टी. रोड जिसकी लागत राशि ₹ 250 लाख, टोंकड़ा से डम्पिंग यार्ड द्वितीय होते हुए मेसर्स सप्तगिरी मार्बल तक 2-लेन सड़क जिसकी लागत राशि ₹ 250 लाख, मगरा से मानपुरा की ढाणी के कायमपुरा रोड तक सड़क जिसकी लागत राशि ₹ 200 लाख, डांग से हरडी रास्ते होते गुन्दली–मालपुरा रोड तक 4.60 किमी डामरीकरण जिसकी लागत राशि ₹ 200 लाख, सिनोदिया से आऊ होते हुए खाकड़दी मोड़ तक 5 किमी सड़क जिसकी लागत राशि ₹ 200 लाख, राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय किशनगढ़ में दानदाताओं द्वारा प्रदत्त सीटी स्कैन मशीन हेतु मानकानुसार 22×28 कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 15 लाख, राजकीय महात्मा गांधी विश्कर्मा विद्यालय किशनगढ़ में 4 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 20 लाख, रा.उ.मा.वि. केसरपुरा–मेवाड़िया मे 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, रा.उ.प्रा.वि. सुरजपुरा ग्राम पंचायत कुम्हारिया पं.स. भिनाय में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, ग्राम भगवानपुरा किलकों का खेड़ा विद्यालय में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांवतसर किशनगढ़ में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, रा.प्रा.वि. ज्याणियों की ढाणी छोटालांबा अरांई में हॉल निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, रा.उ.मा.वि. बरोल अजमेर में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, रा.उ.मा.वि. भामोलाव अरांई अजमेर में प्रार्थना स्थल डोम निर्माण लागत राशि ₹ 5 लाख, रा.उ.मा.वि. मालियों का नया गाँव सावर (केकड़ी) में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दांतरी बोराड़ा में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, रा.उ.प्रा.वि. रोडावास में 2 कक्षा-कक्ष निर्माण लागत राशि ₹ 10 लाख, अराई में सामुदायिक केंद्र 8 करोड़
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!