E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लायंस क्लब बिजयनगर का 29वां स्थापना दिवस: विशाल निःशुल्क कैंसर एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा जांच शिविर 20 दिसंबर को

दैनिक राजस्थान समाचार
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
लायंस क्लब बिजयनगर के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वर्गीय श्री सोहनलाल जी तायल की पुण्य स्मृति में एक विशाल निःशुल्क कैंसर एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
राजकीय चिकित्सालय परिसर स्थित लायंस धर्मशाला, बिजयनगर में आयोजित होगा।

शिविर में क्षेत्रपाल हॉस्पिटल, अजमेर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, विशेष रूप से कैंसर की प्रारंभिक जांच पर ध्यान दिया जाएगा।

लायंस क्लब बिजयनगर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस जनसेवा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!