E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मसूदा मंडल में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 129वां संस्करण आयोजित, राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचा

मसूदा संवाददाता तरनदीप सिंह
भाजपा मसूदा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मसूदा मंडल में विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के मुख्य आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रावत के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने, सामाजिक चेतना को सशक्त करने और नागरिकों को राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। ‘मन की बात’ आज एक ऐसा प्रभावी मंच बन चुका है, जो देश के प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक सोच, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता की प्रेरणा देता है।
विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे आमजन को देश के विकास, नवाचार और सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जा रहा है। वहीं मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रावत ने बताया कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भर भारत की भावना को निरंतर मजबूती मिल रही है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!