E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में लोकेश सैनी व सुरेश कुमार चौधरी करेंगे बाड़मेर में अलवर का प्रतिनिधित्व

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी नारायणपुर- नारायणपुर – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग, अलवर द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 16 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक होटल इंद्रप्रस्थ रिजॉर्ट,बाड़मेर में आयोजित होगा,जिसमें अलवर जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 37 युवक-युवतियों का दल सहभागिता करेगा।
श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था के सक्रिय सदस्य नारायणपुर ब्लॉक से लोकेश सैनी एवं थानागाजी ब्लॉक से सुरेश कुमार चौधरी बाड़मेर जिले में अलवर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देना है। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, युवा संवाद,पंचप्रण एवं विकसित भारत-2047, नशा मुक्ति अभियान, साइबर सिक्योरिटी जागरूकता,वित्तीय प्रबंधन पर व्याख्यान,खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इंटर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से अलवर जिले के युवा बाड़मेर की ऐतिहासिक विरासत, कला, संस्कृति, जीवनशैली, वेशभूषा, रहन-सहन एवं खान-पान को नजदीक से समझने और जानने का अवसर प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास एवं आपसी सांस्कृतिक आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!