
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी
(अलवर):-अलवर- अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना पुलिस को नांगल टोडियार के पहाड़ों से हथियारों का जखीरा मिला है। सिपाही राजेश यादव को मिली गुप्त सूचना पर SHO हरदयाल सिंह के नेतृत्व मे पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन 12 बोर की बंदूकें, तीन 315 बोर के कट्टे,68 जिंदा कारतूस,52 खाली कारतूस,12 पैकेट छर्रे तथा हथियार सेट करने व कारतूस फिट करने का सामान बरामद किया है।




