E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नीमकाथाना एएसपी लोकेश मीणा ने किया रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ कार्यालय का निरीक्षण

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। शुक्रवार की देर शाम को अजीतगढ़ शहर में संचालित इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय का नीमकाथाना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने निरीक्षण किया। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अजीतगढ़ के द्वारा किए गए जनहितार्थ के कार्यों की सराहना कर टीम को ओर अधिक उत्साह से काम करने की प्रेरणा दी।एएसपी मीणा ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों व संदिग्ध लोगों पर नजर रखकर पुलिस को अविलम्ब सूचना देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर अपराधी अपराधकारित करने से पहले ही गिरफ्त में होंगे।इस अवसर पर तहसील प्रभारी कपिल मीणा, ब्लॉक संयोजक शंकरलाल शर्मा, कैलाश सैन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!