E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पीएमश्री शहीद गजराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सड़क नियमों की जानकारी दी गई

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। पीएमश्री शहीद गजराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिवराला में विद्यार्थियों को मंगलवार के दिन सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अन्तर्गत सड़क नियमों की जानकारी दी गई। ‌ विद्यालय प्रधानाचार्य रामावतार मीणा ने बताया कि सड़क पर पैदल चलते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा जा सके। इसी गतिविधि के अन्तर्गत विद्यालय में निबंध , रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया जिसमें कक्षा 11वीं की छात्राओं ने बहुत ही सुन्दर रंगोली बनाकर और यातायात नियमों/संकेत चिन्हों का प्रदर्शन किया। ‌ कार्यक्रम के अगले दिन बुधवार को प्रधानाचार्य रामावतार मीणा द्वारा प्रभारी‌ वरिष्ठ अध्यापिका चम्पा कुमारी व सभी छात्राओं को‌ पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!