*प्रगतिशील राजपूत सभा अजमेर की बैठक चामुंडा माता मंदिर परिसर पुलिस चौकी के सामने आयोजित की गई जिसमें सभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतकालीन अवकाश में प्रगतिशील राजपूत सभा द्वारा 29 से 30 दिसंबर 2025 को जी एल ओ खेल मैदान अजमेर पर क्रिकेट प्रतियोगिता और विभिन्न प्रकार की दौड़ का आयोजन किया जाएगा।31 दिसम्बर को सांस्कृतिक संध्या सूचना केंद्र अजमेर मे शाम 5 बजे से आयोजित होंगी. जिसमें अजमेर शहर सहित आसपास के विभिन्न स्थानों से सभा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता,खेलकूद और सांस्कृतिक संध्या प्रतियोगिता में स्वजाति बालक बालिकाएं भाग लेंगे। सभा के महामंत्री सतनारायण सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष भी क्रिकेट में लगभग विभिन्न स्थानों की सात टीमें भाग ले रही है. जिसका ड्रा चामुंडा माता मंदिर परिसर,पुष्कर रोड़ में निकाला जा चूका है. महामंत्री मुकेश सिंह भाटी ने बताया कि 31 दिसंबर को प्रतियोगिता समापन पर समाज के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्री नरेंद्र सिंह पंवार को संपूर्ण खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस अवसर पर बैठक में बाबू सिंह पंवार , घनश्याम सिंह चौहान, देवी सिंह चौहान,विजय सिंह नाथावत, लेखराज सिंह राठौड़,शंकर सिंह राठौड़,इंदर सिंह,विजय सिंह सोलंकी,नरेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह गॉड, सज्जन सिंह राठौड़,इंद्रजीत सिंह राठौड़ कैलाश सिंह भाटी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।
Related Articles
पत्रकार से मारपीट का मामला: ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ ने खोला मोर्चा, भरतपुर CMHO ने रूपवास चिकित्सा प्रभारी को किया तलब
February 26, 2026
जयपुर ग्रामीण में 19 थाना प्रभारियों का तबादला
November 7, 2025
Check Also
Close
-
2002 की वोटर लिस्ट में पंचायत समिति सदस्य रहे नवल बैरवा का नाम नहींNovember 22, 2025


