E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ के व्यावसायिक शिक्षा अन्तर्गत 57 विद्यार्थियों का शिक्षकों संग शैक्षिक भ्रमण

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ की व्यावसायिक शिक्षा अन्तर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों ने बुधवार को यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट उदयपुरिया रोड़,चौमूं का शैक्षिक भ्रमण किया।भ्रमण दल को प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ऑटोमोबाइल लैब मैकेनिकल लैब कम्प्यूटर साइंस लैब आदि में विभिन्न प्रकार की तक्नीकी जानकारी प्राप्त की। संस्था के हेड आशुतोष शर्मा ने विद्यार्थियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का पूर्ण तन्मयता से निराकरण किया एवं आईटी क्षेत्र में विभिन्न रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। विद्यार्थी भ्रमण के दौरान बहुत ही उत्साहित नजर आए। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी महेश यादव ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय के कक्षा 9व कक्षा 10के कुल 57विद्यार्थियों व पांच स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।इस दौरान ओमप्रकाश यादव, ओमप्रकाश अटल,इशू यादव, प्रज्ञा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!