
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ 17दिसम्बर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा, श्रीमाधोपुर सीकर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले राजेंद्र मारवाल के सहयोग से लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के द्वारा विद्यालय के कक्षा 1से कक्षा8तक तक के सभी छात्र-छात्राओं को जूते और जुराबें वितरित की गई। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यालय के गरीब एवं जरुरतमंद बच्चों को सर्दी के मौसम में आवश्यक सहायता प्रदान करना था जिनसे उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आगंतुक सहयोगकर्ताओं का यथोचित स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया।इस अवसर पर लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के अध्यक्ष सीताराम सैनी, सचिव अनिल मारवाल, कोषाध्यक्ष ललित सैनी, सदस्य सागरमल सैनी ,शिक्षाविद् मदनलाल छिछोलिया , प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा, उपप्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीणा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय के युवा एवं कर्मठ प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने राजेन्द्र मारवाल व लायंस क्लब श्रीमाधोपुर के तमाम पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की सामाजिक अनुकरणीय पहल से न केवल बच्चों का मनोबल बढ़ता है , बल्कि समाज में सेवा भावनाओं की प्रेरणा भी मिलती है।शिक्षा,शिक्षक और शिक्षार्थी खातिर सकारात्मक सोच रखने वाले ऐसे चुनिंदा आदरणीयजनों के सहयोग से ही शिक्षा के मंदिर अपने मिशन में कामयाब होते जा रहे हैं। इससे शिक्षकों का भी उत्साहवर्द्धन होता रहता है।



