E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बिजयनगर उप जिला चिकित्सालय में विशाल आरोग्य एवं रक्तदान शिविर, 929 लाभार्थी लाभान्वित

दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह बिजयनगर। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 15 दिसंबर को राजकीय उप जिला चिकित्सालय बिजयनगर में आरोग्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 929 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

आरोग्य शिविर में गैर संचारी रोग जांच, टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच, मुख कैंसर स्क्रीनिंग, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान मरीजों को संबंधित परामर्श एवं आवश्यक उपचार भी प्रदान किया गया। शिविर में शिशु रोग, स्त्री रोग, नाक-कान-गला एवं दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।

रक्तदान शिविर का आयोजन उप जिला चिकित्सालय एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्तदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि शिविर में चिकित्सालय के सात चिकित्सकों सहित दस स्टाफ सदस्यों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस संबंध में उप जिला चिकित्सालय बिजयनगर के पीएमओ डॉ. अरविन्द कुमार उदय ने जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!