E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शिक्षाविद पर्यावरण विद् कानून विद एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के विधि सलाहकार नेहपाल सिंह को जल प्रहरी सम्मान मिला

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ श्रीनगर बादेंन निवासी नेहपाल सिंह को नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री CR पाटिल ने जल प्रहरी सम्मान 2025 से सम्मानित किया, सिंह लगभग 30 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण को लेकर तरुण भारत संघ एवं अन्य संस्थाओं के साथ कार्य कर रहे हैं,विदित रहे जल प्रहरी सम्मान 2025 देश भर से कुल 33 जल प्रहरियों को सम्मानित किया गया है। जिसमें राजस्थान से नेहपाल सिंह का चयन किया गया है ,नेहपाल सिंह स्कूल एवं कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं तथा चौपाल पर एवं गांव में किसानों को खेती में रासायनिक खाद के स्थान पर प्राकृतिक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तथा जन्मोत्सव, शादी की सालगिरह एवं बुजुर्गों की स्मृति में पेड़ देकर तथा उनसे पेड़ लगवाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं एव अधिक से अधिक पेड़ लगाकर कार्बन उत्सर्जन को कम करना एवं नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन करना होगा व जगह-जगह विद्यालयों में अभिभावको व छात्रों में ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के लिए प्रेरित कर रहे हैं ,कोयले को भी धीरे-धीरे कम करना होगा पॉलिथीन के स्थान कपड़े के बैग एवं थाली ,गिलासों का उपयोग अधिक से अधिक करना होगा जल पुरुष डॉक्टर राजेंद्र सिंह के साथ जल संरक्षण में विभिन्न सेमिनारों में जल संरक्षण पर व्याख्यान कर रहे हैं साथ ही छात्रों एवं ग्रामीणों के सहयोग से जगह-जगह पेड़ लगाकर तथा जल संरक्षण के लिए पहाड़ों के बीच मैं डॉल बनाकर जल का भराव क्षेत्र बना रहे हैं साथ ही साथ जोहड़ तालाब बांधों की खुदाई करके इनको गहरा बनवा रहे हैं विभिन्न अखबारों में जल संरक्षण पर एवं पर्यावरण संरक्षण पर संपादकीय लेख लिख रहे हैं वर्ल्ड वाटर कॉन्क्लेव में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर व्याख्यान कर रहे हैं इन्हें विश्व जल आयोग का सदस्य एवं विश्वविद्या समिति में मेंबर भी बना रखा है जिसके अध्यक्ष जल पुरुष डॉक्टर राजेंद्र सिंह है।नेहपाल सिंह पर्यावरण विद् ,शिक्षाविद व कानून विद के रूप में कार्ये कर रहे है। तथा श्रमजीव पत्रकार संघ के विधि सलाहकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!