E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय प्लस पोलियो कार्यक्रम मे ग्रामीणो ने दिखाई रूचि , बच्चो ने गटकी दो बूंद

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना)। मानपुरा राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान के तहत रविवार को पोलियो दिवस पर मानपुरा मे बच्चो को दवा पिलाने मे ग्रामीणो ने रूचि दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी नारायण सिंह राठौर, आरएएस रजनीश मेवाड़ा ने बच्चो को दो बूंद पिलाकर किया। इसके बाद दोपहर तक ही गांव के 0-5 वर्ष तक के अधिकांश बच्चो को दवा पिलाई गई। पोलियो बूथ मानपुरा मे रणजीत सिंह केशावत एवं पूजा मेवाड़ा द्वारा बच्चो को दवा पिलाई गई। सुपरवाइजर सीताराम बैरवा ने पोलियो बूथ का निरीक्षण कर वंचित रहे बच्चो को आगामी दो दिवस मे दवा पिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कार्यक्रम मे ट्रस्ट फोर एजुकेशन आर्ट एंड मोटिवेशन जयपुर से जुड़े वॉलटींयर की ओर से भी सहयोग किया। रविवार को कुल 28 बच्चो को दवा पिलाई गई। शेष रहे बच्चो को सोमवार को घर घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। इस दौरान पूर्व वार्ड पंच पुरूषोत्तम वैष्णव, किशनगोपाल वैष्णव,जयसिंह,राधेश्याम,रामावतार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!