
मसुदा संवाददाता तरनदीप सिंह
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर मसुदा में दिनांक 31 दिसंबर 2025 को एक भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
यह शोभा यात्रा प्रातः 10:00 बजे अखाड़े वाले बालाजी मंदिर, मसुदा से विधिवत रूप से प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम के जयघोष, भक्ति संगीत, भगवा ध्वजों एवं श्रद्धालुओं की अपार आस्था के साथ नगर का वातावरण पूर्णतः राममय रहेगा।
आयोजन समिति द्वारा नगर एवं आसपास के समस्त सनातनी हिंदू भाई-बहनों से इस ऐतिहासिक एवं धर्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
यह शोभा यात्रा धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के प्रति आस्था और एकता का जीवंत संदेश देगी।




