E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्काउट गाइड तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन जीवो के प्रति रखे दया भावना

‘नवाल’बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर एवं मंडल मुख्यालय अजमेर के निर्देशानुसार स्थानीय संघ राजकीय नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर का तृतीय सोपान जांच शिविर 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक महेश पब्लिक स्कूल विजयनगर में आयोजित हुआ। जिसका समापन समारोह आज 24 दिसंबर को आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान कृष्ण गोपाल जी नवाल, अध्यक्ष गोपाल लाल जी जागेटिया, विशिष्ट अतिथि श्रीमान सत्यनारायण केवट प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर ,अंशु पारीक ,धीरज सिंह चौहान, साहब शरण आचार्य, शंकर लाल मालू, बाबूलाल चोपड़ा, राजेंद्र कुमार सोमानी, अंतिमा पंडवार, बालमुकुंद जी, दामोदर शारदा, रामेश्वर पंडवार ,रजनीश बिरला अनिल ईनाणी ने ध्वजारोहण कर स्काउट गाइड के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल की तस्वीर के दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित कर शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल नवाल ने उद्बोधन में कहा कि सभी को स्काउट गाइड के नियम ,प्रतिज्ञाओं का पालन करते हुए जीवों के प्रति दया भावना रखनी चाहिए। किसी भी प्राणी को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण को रोकना चाहिए। शिविर में 198 स्काउट 86 गाइड ने स्काउट प्रार्थना, झंडा गीत, नियम ,प्रतिज्ञा ,विभिन्न प्रकार की गांठे,बंद, आपदा प्रबंधन में प्राथमिक उपचार करना, रस्सी, लकड़ी, स्कार्फ के उपयोग, दिशाओं का ज्ञान ,दूरी का अनुमान लगाना, खोज के चिन्ह, कैंप क्राफ्ट, नक्शा बनाना ,पायनियरिंग, दक्षता बैज, ध्वज शिष्टाचार आदि का प्रशिक्षण प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। सुखदेव आरटिया ने लॉर्ड बेडेन पावेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, स्काउट गाइड प्रवृत्ति से अधिक से अधिक जुड़ने हेतु प्रेरित किया। शिविर में कृष्ण कुमार सेन ,राजेंद्र सिंह गुर्जर, रामपाल रेगर, आबिद अली ,नारायण परमार, गौरव शर्मा, कृष्ण कुमार चारण, चंद्रकांता शर्मा, देऊ भील ,ममता खाती ,गणपत लाल प्रजापति, शारदा चौधरी, प्रणव शर्मा ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई सचिव पूजा शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय जालिया द्वितीय की गाइड ने प्रथम स्थान और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय विजयनगर की गाइड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!