E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विकास यात्रा सोबड़ी , बुबकिया , राममालिया , धातोल , छछूंदरा, भिनाय ,2साल नव उत्थान नया राजस्थान

संवाददाता चंद्रप्रकाश टेलर
मसूदा विधानसभा के भिनाय मंडल के गांव सोबड़ी, बुबकिया, रामालिया, छछुन्दरा, भिनाय में मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत साहब के मुख्यअतिथिय, विधानसभा संयोजक गणपत मुनिम, भिनाय मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रगति रथ का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश जी मीणा, भिनाय विकास अधिकारी अर्जुन सिंह, भिनाय पंचायत समिति पूर्व प्रधान सम्पतराज लोढ़ा, अजमेर देहात अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तुलसी राम खिंची, भिनाय प्रभारी नेमीचंद चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंगल गुर्जर,नाथूराम रायका, पत्रकार रामसुख जी गुर्जर, पत्रकार अभिषेक पारीक, पूर्व उप जिला प्रमुख टीकम चौधरी, कैलाश चौधरी,भंवर गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम प्रजापत, पिरू गुर्जर, रणजीत सिंह चौहान, कमल जाट, मसूदा विधानसभा आई.टी. संयोजक टीकम चंद मेघवंशी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राजस्थान में यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत आज विधानसभा के भिनाय पंचायत समिति के विभिन्न गांवों में आज ‘विकास यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व पिछले दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं विकास यात्रा की उपलब्धियों को आमजन के समक्ष रखा, साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर जनसंवाद किया

भाजपा सरकार का यह प्रयास सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण की भावना को सशक्त करते हुए मसूदा विधानसभा को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर करने का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!