
दैनिक राजस्थान समाचार ब्यूरो डैस्क जयपुर – टोंक
पुलिस थाना दत्तवास द्वारा विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 16 माह से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी श्री हीरालाल (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अथक प्रयासों एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से की गई।
पुलिस थाना दत्तवास के मुकदमा संख्या 156/2024 में वांछित दोनों आरोपियों को दिनांक 27 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों में कालूराम पुत्र रामरतन उर्फ रतन जाति गुर्जर उम्र 32 वर्ष निवासी गंगापुरा थाना दत्तवास जिला टोंक तथा आशाराम पुत्र रामकिशोर गुर्जर उम्र 27 वर्ष निवासी श्रीरामपुरा उर्फ नयागांव थाना दत्तवास जिला टोंक शामिल हैं।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस थाना दत्तवास जिला टोंक की टीम के सदस्य थानाधिकारी श्री हीरालाल (पु.नि.), श्री गणपत सिंह (सउनि), श्री नीरज कुमार हैड कांस्टेबल 45, श्री तुलसीराम हैड कांस्टेबल 362, श्री प्रफुल्ल कांस्टेबल 959, श्री विष्णुकुमार कांस्टेबल 129, श्री हरिशंकर कांस्टेबल 649 एवं श्री शिवजीप्रसाद कांस्टेबल 471 शामिल रहे।
पुलिस द्वारा आरोपियों से संबंधित अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।




