
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़ । गढ़टकनेत के खेल मैदान पर 22दिसम्बर से चली आ रही श्री भौमिया जी महाराज ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार 28दिसम्बर दिसम्बर को फाइनल मुकाबले के साथ सकुशल समापन हो गया। समाजसेवी बलराम यादव की उपस्थिति में विजेता जोधपुरिया और उपविजेता लिसाड़िया की टीमों को निर्धारित इनामी राशि एवं शानदार ट्रॉफियां दी गई।खेल मैदान से श्री भौमिया जी महाराज के मंदिर तक सभी ने डीजे के साथ जुलूस के रुप में आकर पौष बड़ों की प्रसादी ग्रहण की और श्री भौमिया जी महाराज के धोक लगाकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।




