
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। श्रीमाधोपुर निर्वाचन टीम की ओर से सोमवार शाम को एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें एसआईआर कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बीएलओ, सुपरवाइजरों , कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नीमकाथाना के अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथमल शाख मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे। श्रीमाधोपुर निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि मानपुरिया अंडरपास के पास अरुण पैलेस नामक एक निजी गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में 3ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों,2पीईईओ,2गिरदावरों,4सुपरवाइजरों,27बीएलओ और 4आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अजीतगढ़ ब्लॉक से सीबीईओ मोहनलाल डूडी ,सीडीपीओ मंजू भामू, पीआईओ चीपलाटा मनोज कुमार मीणा,दिवराला के बूथ नंबर 188के बीएलओ दिनेश कुमार शर्मा,दिवराला के बूथ नंबर 186के बीएलओ सुभाषचंद बायल, अजमेरी के बूथ नंबर 239के बीएलओ ओमकार सिंह राठौड़,सकराय के बूथ नंबर 60के बीएलओ अशोक कुमार गुर्जर,चीपलाटा के बूथ नंबर 32के बीएलओ अर्जुनलाल,मोकलवास के बूथ नंबर 40के बीएलओ मुकेश सिंह तंवर,मोकलवास के बूथ नंबर 50के बीएलओ गोपाल शर्मा,किशोरपुरा के बूथ नंबर 249के बीएलओ लेखाराम यादव,जुगराजपुरा के बूथ नंबर 213के बीएलओ उमेश कुमार शर्मा, गढ़टकनेत के बूथ नंबर 198के बीएलओ बाबूलाल यादव,मोकलवास के सुपरवाइजर रामनिवास कुमावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अजीतगढ़ की कृष्णा देवी टेलर,जुगराजपुरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुगनता यादव, जिला स्तर पर सम्मानित भौजमेड के बूथ नंबर 57के बीएलओ शिम्भुदयाल गुर्जर, जिला स्तर पर सम्मानित हथौरा के बूथ नंबर 216के बीएलओ महेंद्र कुमार मीणा, जिला स्तर पर सम्मानित हाथीदेह के बूथ नंबर 225के बीएलओ प्रेम शंकर स्वामी, नगरपालिका अजीतगढ़ के बूथ नंबर 207के बीएलओ कमलेश प्रभाकर शर्मा इत्यादि प्रमुख रहे। सभी सम्मानित होने वालों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इसी दौरान उपखंड प्रशासन ने श्रीमाधोपुर के तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा को बहरोड़ के सहायक कलेक्टर बनने की खुशी में भावभीनी विदाई भी दी।इस दौरान श्रीमाधोपुर विकास अधिकारी सुनील ढाका , अजीतगढ़ सीडीपीओ मंजू भामू, अजीतगढ़ सीबीईओ मोहनलाल डूडी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त कार्मिक ,ब्लॉक लेवल ऑफिसर्स ,राजस्व कर्मी, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। सबने मिलकर सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह में आयोजित चूरमा -दाल-बाटी-हरी मिर्च के मसालेदार टरपोल्यों की जायकेदार सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण की।




