E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

वित्तीय साक्षरता केन्द्र- नदबई द्वारा राजीविका महिलाओं को महिला जेंडर समानता तथा बैंकिंग बीमा की जानकारी दी

दैनिक राजस्थान समाचार जितेन्द्र यादव अलवर ब्लॉक नदबई (भरतपुर) के पंचायत समिति सभागर में भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता केन्द्र नदबई के द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता तथा महिला जेंडर समानता कार्यक्रम का आयोजन राजीविका महिलाओं के साथ किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओ को राजीविका से बीपीएम अरुण जी के द्वारा समाज में हो रहे जेंडर असमानता के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्र प्रबंधक रवि कुमार शर्मा ने बैंकिंग बीमा योजनाओं जैसे प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना ,प्रधानमंत्री सड़क सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना,डिजिटल लेनदेन, फ्रॉड से बचने तथा लोगो को इमरजेंसी फ़ंड बनाने तथा वित्तीय निवेश आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी| तथा साथ ही साथ महिलाओ के साथ होने वाले जेंडर असमानता को लेकर होने वाले दुर्व्यहार के विरुद्ध महिला को कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए और सभी को जागरूक किया.
इस अवसर पर राजीविका से बीपीएम साहब अरुण जी, एआरपी गजराज सिंह जी, एलआरपी युवराज सिंह जी तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाये भी उपस्थित रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!