
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन जी राठौड़ के निर्देशानुसार “संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा” के अन्तर्गत जिला समन्वयक की घोषणा कि गई !
“संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा” के तहत भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आशीष सांड को जयपुर संभाग के सीकर जिले के जिला समन्वयक बनाना गया ! इस अवसर पर आशीष सांड द्वारा प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए बताया कि संगठन विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया में युवा एवं महिलाओं को जोड़ना है और उन्हें सक्रिय करते हुए जिम्मेदारी देना है। जिम्मेदारी से ही कार्यकर्ता निर्माण होता है। संगठन के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्य योजना तैयार करना है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और युवा साथियों द्वारा आशीष सांड को बधाइयां दी गई।




