E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नववर्ष पर डॉक्टरों ने संभाला कार्यभार

बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर श्री पी. के. वी. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बिजयनगर में चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में दो नए चिकित्सकों ने अपना कार्यभार संभाला।
हॉस्पिटल में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सम्यक गांधी ने विधिवत रूप से अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं, वहीं दंत विभाग में डॉ. प्रियंका ढाबरिया ने डेंटिस्ट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट, अस्पताल प्रशासन एवं समाजबंधुओं द्वारा दोनों चिकित्सकों का माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। उपस्थित स्टाफ एवं प्रबंधन सदस्यों ने दोनों डॉक्टरों को सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के समापन पर अस्पताल परिवार ने एक-दूसरे को नववर्ष की मंगलकामनाएँ दीं तथा सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के नए संकल्प लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!