E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

श्री गोवर्धन महादेव मंदिर में पौष बड़ा आयोजन, महाकाल की तर्ज पर भव्य महाआरती

राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज ब्यावर संवाददाता तरनदीप सिंह स्थानीय अजमेर रोड स्थित गोवर्धन कॉलोनी में श्री गोवर्धन महादेव मंदिर में पौष बड़े का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर ढोल-नगाड़ों के साथ महादेव की भव्य महाआरती की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
मंदिर के महारथी पुजारी महावीर वैष्णव तथा विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम चौहान के सानिध्य में संपन्न इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विकास समिति के सचिव तरुण कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मंदिर में विराजित गोवर्धन महादेव, हनुमान जी महाराज एवं भैरव भगवान को दाल के हलवे एवं पकोड़ों का विशेष भोग अर्पित किया गया। साथ ही महिला मंडल द्वारा भगवान गोवर्धन महादेव का आकर्षक एवं मनोहारी विशेष श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह, पूर्व सभापति नरेश कन्नौजिया, घनश्याम चौहान, मुकेश काबरा, तरुण कुमावत, दिनेश आचार्य, ललित शर्मा, दिनेश जोशी, पवन जोशी, मिठ्ठू लाल तिवाड़ी, विनोद जैन, धर्मवीर, भागचंद वैष्णव सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!